जबलपुर

1 मार्च से यहां,मदन महल रेलवे स्टेशन में रुकेगी ट्रेने

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :- रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मदन महल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को जबलपुर रेल मंडल राहत देने जा रहा है। 1 मार्च से यहां पर ट्रेनों फिर से रोकना शुरू कर दिया जाएगा।दरअसल मदन महल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों इन दिनों स्टेशन पर ट्रेन ना रुकने की वजह से परेशानी हो रही है । रेलवे ने निर्णय लिया था कि इस स्टेशन पर ठहरने वाली 8 ट्रेनों को 28 फरवरी तक यहां नहीं रोका जाएगा।

इसकी वजह यहां पर चल रहे निर्माण कार्य हैं।जानकारी के मुताबिक जबलपुर मंडल की आठ ट्रेनों को 28 फरवरी तक यहां नहीं रोका जा रहा है। यहां पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से कई ट्रेनों के स्टापेज को रेलवे ने रद कर दिया है। पटना से कुर्ला जाने वाली ट्रेन नंबर 13201 जनता एक्सप्रेस, भोपाल जाने वाली 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस का ठहराव 27 फरवरी तक मदन महल पर नहीं रोकने का निर्णय लिया है । सभी ट्रेनों को 1 मार्च से सुचारू कर यहां पर रोकना शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!