जबलपुरमध्यप्रदेश

छतरपुर में सहायक समिति प्रबंधक निकला करोड़पति,ईओडब्ल्यू की जबलपुर और सागर इकाई की संयुक्त टीम ने तड़के छतरपुर में दस्तक दी

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :- संयुक्त टीम ने बड़ौदाकला छतरपुर के सेवा सहकारी समिति सहायक प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना और राडार पर लिया। ईओडब्ल्यू की जबलपुर और सागर इकाई की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के छतरपुर में दस्तक दी।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुन्ना सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई प्रारंभ की। अलग-अलग ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से छतरपुर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मुन्ना सिंह के खिलाफ अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति का पता चला है। सर्च कार्रवाई अभी जारी है।

ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुन्ना सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की गई थी। शिकायत जांच में पाया गया कि मुन्ना सिंह ने अपनी कुल अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति व्यय की है।

जांच उपरांत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में मुन्ना सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह द्वारा की जा रही है।

अलसुबह शुरू की कार्रवाई

ईओडब्ल्यू मुख्यालय के निर्देशानुसार ईओडब्ल्यू की जबलपुर सागर इकाई की संयुक्त टीम द्वारा मुन्ना सिंह के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई का निर्णय लिया गया। जिसके बाद शनिवार तड़के अलग-अलग टीमों ने पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ लवकुश नगर छतरपुर एवं जोगा गांव गौरी हार लवकुश नगर स्थित मुन्ना सिंह के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई प्रारंभ की। सर्च कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। कार्रवाई जारी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!