जबलपुरमध्यप्रदेश

जबलपुर में एक मई से रेलवे मंडल की सभी 27 ट्रेनों में शुरू जनरल टिकट मिलना 

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :-ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक मई से जबलपुर रेलवे मंडल की सभी 27 ट्रेनों में जनरल टिकट मिलना शुरू हो जाएंगे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए ट्रेनों में जनरल टिकटों की सुविधा बंद कर दी गई थी, जिससे ट्रेनों में ज्यादा भीड़ न हो। जबलपुर रेलवे मंडल की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अब जनरल टिकट लेकर भी ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।

इसके लिए जनरल कोच में भी आरक्षित सीटें दी जा रही थीं। दो साल बाद यह सुविधा धीरे-धीरे पुनः बहाल की जा रही हैं। अब तक जबलपुर मंडल की 14 ट्रेनों के जनरल कोच में जनरल टिकट की सुविधा वापस शुरू की जा चुकी है, 13 ट्रेनों में यह सुविधा नहीं थी। एक मई से इन ट्रेनों में भी जनरल टिकट लेकर सफर किया जा सकेगा।

इसलिए देरी से हुआ निर्णयः 

कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान ट्रेनों के जनरल कोच में सिर्फ आरक्षण लेने वालों को ही बैठने की परमिशन दी गई थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने मार्च में सभी ट्रेनों में जनरल ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर सफर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पहले से ही इन कोचों में आरक्षण था।

इस वजह से सभी ट्रेनों में यह सुविधा नहीं दीं। जबलपुर रेलवे मंडल की 27 ट्रेनों में से पहले चरण में सात ट्रेनों में ही जनरल की सुविधा दी गई। इसके बाद सात और ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा दी गई। अब एक मई से 13 और ट्रेनों में यह सुविधा दी जाएगी। यानी सभी 27 ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने लगेगी।

काउंटर पर बढ़ रही भीड़ः 

अभी प्लेटफार्म एक और छह पर काउंटर पर भीड़ कम थी, लेकिन जैसे ही ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा शुरू की जा रही है। भीड़ तेजी से बढ़ने लगी है। इस वजह से जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने जनरल, करंट और आरक्षण केंद्र में तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है।

इन ट्रेनों में मिलेगी जनरल टिकटः सोमनाथ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस, श्रीध्ााम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, अमरावती एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, ओवरनाइट, जनशताब्दी, रीवा इंटरसिटी, रीवा शटल, अंबिकापुर इंटरसिटी, सिंगरौली इंटरसिटी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!