भोपालमध्यप्रदेश

दिग्‍विजय पर बड़ा आरोप लगाया,उनका कहना गरीब मुसलमान बच्चों को पैसे देकर कराती पत्थरबाजी है भाजपा,गृहमंत्री डा नरोत्‍तम मिश्रा ने किया पलटवार 

भोपाल,न्यूज़ धमाका :-कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा गरीब मुसलमान बच्चों को पैसे देकर पत्थरबाजी कराती है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं।

दिग्‍विजय के मुताबिक उनके पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा के लोग कुछ गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं और वह इन शिकायतों की जांच करवा रहे हैं। दिग्‍विजय कहते हैं कि इसके फैक्ट्स मेरे पास नहीं आए हैं। इसलिए आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन मेरे पास ऐसी कुछ शिकायतें आई हैं। जो जानकारी मुझे मिली है वह बता रहा हूं।

दिग्‍विजय सिंह के इस बयान को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्‍तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति के कारण देश की सेना, पुलिस, संविधान और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह जी अब गरीब मुसलमान लड़कों पर पैसे लेकर पत्थर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। एक कौम को ही आपने बिकाऊ बता दिया। दिग्‍विजय जी के पास क्‍या सबूत हैं उस कौम ने पत्‍थर फेंके। किसी व्‍यक्‍ति के बारे में ऐसा बोलते तो इतनी पीड़ा नही होती, लेकिन रमजान के पवित्र माह में एक कौम को बदनाम करने का उनका यह प्रयास बेहद निंदनीय है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!