मनोरंजनदेश

मलयालम अभिनेता विजय बाबू पर लगा दुष्कर्म का आरोप,अभिनेता ने कहा:-मानहानि का केस करवाएंगे

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-मलयालम अभिनेता विजय बाबू पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक एक्ट्रेस की शिकायत पर विजय बाबु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा है कि वे महिला के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे। विजय बाबू ने कहा, ‘इस देश का कानून उसकी रक्षा करता है और वह आराम से है जबकि मैं ही पीड़ित हूं।

मैं मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। मैं उसे इतनी आसानी से दूर नहीं होने दूंगा। मेरे पास जो भी सबूत हैं, मैं उसे साझा कर सकता हूं, लेकिन मैं नहीं करूंगा क्योंकि मैं उसके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। मैं जवाबदेह हूं केवल मेरी पत्नी, मां, बहन और दोस्तों के लिए। मैं नहीं चाहता कि यह एक छोटी-सी खबर के साथ समाप्त हो।’ बकौल विजय बाबू, मैं उसे (आरोप लगाने वाली महिला को) इतना आसानी से नहीं जाने दूंगा। दुष्कर्म केस दायर होने के बाद विजय बाबू ने फेसबुक लाइव के जरिए फैन्स के सामने अपनी बात रखी।

अभिनेता ने दी सफाई

आरोपों के बारे में विस्तार से बताते हुए विजय बाबू ने कहा, ‘वह एक ऑडिशन के लिए आई थीं और उसे उसका रोल मिल गया। सभी कास्टिंग काउच के बारे में बात करते हैं, यह मैं ही हूं जो पीड़ित है।’

उन्होंने कहा, ‘उसने यह कहते हुए मैसेज भेजना शुरू कर दिया कि वह उदास थी। दिसंबर से मार्च 2021 तक यही हुआ। मेरे पास उसके सभी मैसेज और 400 से अधिक स्क्रीनशॉट हैं। उसके पास जो भी आरोप हैं, बलात्कार या सहमति, मेरे पास सब रिकॉर्ड है।

‘वहीं, पीड़िता ने पुलिस में दर्ज केस में आरोप लगाया है कि विजय बाबू ने 13 मार्च से 14 अप्रैल 2022 तक उसका शारीरिक और यौन शोषण किया। पीड़िता ने वीमेन अगेंस्ट सेक्सुअल हैरेसमेंट नाम के फेसबुक ग्रुप पर एक पोस्ट में कथित यौन हमले का विवरण दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!