जबलपुरमध्यप्रदेश

आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के सेवानिवृत्त कर्मचारी,माढ़ोताल में धारदार हथियार से हमला कर हत्या,घर से करीब 100 मीटर दूर खलिहान में मिला शव  

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :- रैयाखेड़ा माढ़ोताल में धारदार हथियार से हमला कर आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेतराम चौधरी 70 वर्ष की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है। नेतराम का रक्तरंजित शव घर से करीब 100 मीटर दूर खलिहान में मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा समेत तमाम अधिकारी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

वारदात में रैयाखेड़ा निवासी संदीप चौधरी उसके पिता राजकुमार चौधरी समेत करीब पांच लोगों का नाम सामने आया है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है तथा रैयाखेड़ा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से सेवानिवृत्त होने के बाद नेतराम खेती किसानी करने लगा था। सोमवार देर रात वह खलिहान में रखी फसल देखने गया था जिसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटा। नेतराम के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!