मनोरंजन

कविता कृष्णमूर्ति का सांग ‘करती हूं प्यार मैं संडे को’ का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- हिंदी के हिट गानों का भोजपुरी वर्जन खूब किया जा रहा है। इसकी शुरूआत पवन सिंह ने गाना ‘बारिश’ से की थी, जो आज सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में अब हिंदी सॉन्ग ‘सिर्फ संडे को’ का भोजपुरी वर्जन ‘करती हूं प्यार मैं संडे को’ रिलीज किया गया है। भोजपुरी में इन दिनों हिंदी गानों का रीमेक तेजी से हो रहा है। ये सॉन्ग्स खूब वायरल होते हैं। दर्शकों की ओर से भी उनके वीडियोज को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इनका गाना रिलीज होते ही छा गया है। हर कोई इस गाने को खूब पसंद कर रहा है।

यूट्यूब चैनल से जारी किया गया वीडियो

हिंदी सॉन्ग ‘सिर्फ संडे को’ का भोजपुरी वर्जन ‘करती हूं प्यार मैं संडे को ‘सारेगामा हम भोजपूरी’ के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। हर बार की तरह एक्ट्रेस इस गाने में भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है। इस गाने के वीडियो में आकांक्षा दुबे ने विजय चौहान के साथ रोमांस का तड़का लगाया है। आकांक्षा की अदाएं तो लोगों को दीवाना बना ही रही हैं। ये एक आइटम नंबर गाना है। इसमें एक्ट्रेस को फुल टू एनर्जी में देखा जा सकता है। लोगों की ओर से इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें दोनों ही स्टार्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। गाने को बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है।

जल्द ही मिल जाएंगे एक मिलियन से ज्यादा व्यूज

गाना ‘करती हूं प्यार मैं संडे को’ के वीडियो को साढ़े चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अगर ये व्यूज का आंकड़ा इतनी ही रफ्तार से बढ़ता रहेगा तो इसे जल्द ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल जाएंगे। इतना ही नहीं गाने को 23 हजार से भी ज्यादा तो लाइक्स मिल चुके हैं।

गाने के लिरिक्स भी विजय ने ही लिखे हैं। कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है। दर्शकों के बीच ये गाना अपनी अच्छी जगह बना रहा है। वहीं शिल्पी की बात करें तो उन्होंने बहुत कम समय में ही सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया है। लोग उनके गानों का तो बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!