कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा : अंतरराज्यीय एल.पी.जी. गैस चोर गिरोह का पर्दाफाश

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// जिले में अंतरराज्यीय एल.पी.जी. गैस चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कवर्धा गैस एजेंसी के प्रोपाइटर नवनीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. बोड़ला पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है. मामले के 3 अन्य आरोपी 3 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे. यह गिरोह नेशनल हाईवे से गुजरने वाले एलपीजी के टैंकर वाहनों से गैस चोरी करते थे. चोरी के बाद सिलेंडर में रिफिलिंग कर जिले में सप्लाई करते थे.

बीते 3 जनवरी को गिरोह के पास से एलपीजी गैस से भरा टैंकर जब्त किया गया था. साथ ही पुलिस ने 1 पिकअप वाहन का जब्ती बनाया था. आरोपियों के पास से 70 नग खाली सिलेंडर और 8 नग भरा हुआ सिलेंडर भी बरामद किया गया. जब्त सामान व वाहनों की कीमत 57 लाख रुपए आंकी गई थी.

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से हाईवे से होकर मध्य प्रदेश जाने वाली एल.पी.जी. गैस वाहन में गैस की चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी बोड़ला के द्वारा उक्त सूचना से जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया.

मामला अत्यंत गंभीर होने से तत्काल पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना प्रभारी को टीम गठित कर हाईवे से गुजरने वाली वाहनों पर कड़ी नजर रखने निर्देशित किया गया. जिस पर दिनांक- 03.01.2022 को एक गैस टैंकर वाहन संदिग्ध हालत में बोड़ला से आगे खराब सड़क पर खड़ा था जिसे थाना बोडला पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर विधिसम्मत घटना स्थल की तलाशी ली गई व घटना स्थल से 03 संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर नाम पता पुछने पर तीनों ने अपना नाम क्रमशः

01.नरेश कुमार पिता मंशुराम उम्र 30 साल सा रंजितपुरा थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान। 02. बिनाराम पिता बाबूराम उम्र 27 साल सा. हाड़िया थाना ओसियान जिला जोधपुर राजस्थान। 03. मनोज पिता चनाराम विश्नोई उम्र 22 साल सा नगरासर थाना बज्जु जिला बीकानेर राजस्थान

सभी हाल मुकाम लालपुर रोड कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम का रहने वाले बताएं तथा घटना स्थल का सर्च करने पर 02 चार चक्का वाहन, 72 नग खाली सिलेंडर 08 नग भरे सिलेंडर, नोजल पाईप 03 नग, गैस रेग्युलेटर, टार्च, मोबाईल एवं अन्य सामग्री बरामद किये गया था. बरामद समान में एक कैप्सूल नुमा ट्रक खाली व भरा हुआ सिलेंडर, पिकअप वाहन व एक मारूति आर्टिका कार को घटनास्थल से जब्त किया गया. पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर अंतर्राज्यीय स्तर पर कवर्धा से मंडला नेशनल हाईवे में गैस ट्रक ड्रायवर से सांठगांठ कर अवैध रूप से सिलेंडर को रिफिल कर बड़े शहरों में सिलेंडर को विभिन्न स्थानों पर अधिक दर पर खपाना बताया गया था. जिस पर थाना बोडला में अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्रमांक 02/22 धारा 407,411,285,34 भादवि 3,7 ईसी एक्ट (आवश्यक वस्तु अधिनियम ) कायम कर विवेचना में लिया गया.

सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया था. एवं उक्त अपराध के विवेचना क्रम में भरे हुए सिलेंडर को खपाने के माध्यम की जांच व अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच बारीकी व गंभीरता से लगातार की जा रही थी. गिरफ्तार आरोपियों से एक आरोपी नरेश जो इंडियन गैस एजेंसी कबीरधाम में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य कर रहा था.

जांच क्रम में पुलिस व जिला खाद्य विभाग कबीरधाम की संयुक्त टीम के द्वारा इंडियन गैस एजेंसी कबीरधाम के गोदाम व दस्तावेज की जांच की गई थी. जांच क्रम में गिरफ्तार आरोपियों का मेमोरेंडम कथन , आरोपियों से जब्त सामान व दस्तावेज साथ ही जिला खाद अधिकारी कबीरधाम की जांच रिपोर्ट व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर इंडियन गैस एजेंसी कबीरधाम के सह संचालक नवनीत गुप्ता पिता चंद्रिका प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष साकिन कलेक्टर कॉलोनी जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. आरोपी के द्वारा अपने एजेंसी में रखे खाली सिलेंडर पर चोरी के गैस एल.पी.जी. को रिफिलिंग करा कर ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में ग्राहकों के द्वारा नंबर लगाकर पर्ची लेने पर आसानी से बेच कर अवैध धन अर्जित करने के साथ सरकार को वित्तीय क्षति पहुँचा रहा था. जिस पर आज दिनांक-18/01/2022 को कबीरधाम पुलिस के द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!