बेमेतराछत्तीसगढ

फर्जी पुलिस ने चेकिंग के नाम पर राहगीरों से अवैध वसूली, पहुंचा सलाखों के पीछे

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// जिले में चोरी की वर्दी और चोरी की मोटरसाइकिल में बैठकर अपने आपको पुलिस बताकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी वर्दी की रौब दिखाकर मोटरसाइकिल में आने-जाने वालों से अवैध वसूली कर रहा था. थाने पर सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फर्जी पुलिस को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

नवागढ़ थाने को सूचना मिली कि महराजी नवागांव के पास एक व्यक्ति अपने आपको पुलिस का हवलदार बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा है. सूचना पर जब पुलिस ने पतासाजी की तो उनके भी होश उड़ गए. क्योंकि शातिर आरोपी ने जिले में पदस्थ हवलदार की वर्दी को चुराकर और चोरी की बाइक पर बैठकर पुलिस बन कर आने जाने वाले मोटरसाइकिल वालों से अवैध वसूली कर रहा था.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बल्लू कुर्रे पिता सुरेंद्र कुर्रे जो नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगधा का रहने वाला है. जिसने बड़े ही शातिर तरीके से बेमेतरा जिले के ही थान खमरिया थाना क्षेत्र में पदस्थ अपने जीजा शिवकुमार बंजारे की वर्दी चुरा लिया और चोरी की बाइक पर बैठकर नवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांव में घूम-घूम कर मोटरसाइकिल से आने जाने वालों से जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो रायपुर टिकरापारा में भी एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!