रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

राजधानी में मोपेड सवार महिला हवलदार का मोबाइल ले भागे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के फाफाडीह चौक के पास मोपेड में सवार लुटेरे महिला हवलदार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महिला हवलदार वहीं के एक अस्पताल से निकलकर कार के पास जा रही थी। पीली बिल्डिंग की ओर से एक मोपेड पर चार युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर हवलदार का मोबाइल छीन लिया। लूट की वारदात में चार युवक शामिल हैं। सभी एक ही मोपेड पर सवार थे। फोन के कवर में एक हजार कैश था।

हवलदार लुटेरों के पीछे दौड़ी, लेकिन वे तेजी से निकल गए। पुलिस ने बताया कि महिला हवलदार योगिता साहू कांकेर के नरहरपुर थाने में पदस्थ है। वह अपनी मां का इलाज कराने के लिए रायपुर आई थी। फाफाडीह के निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी मां की जांच करवायी। दोपहर 3 बजे मां को लेकर वे अस्पताल से बाहर निकली।

वह कार लाने के लिए पार्किंग की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक मोपेड में चार युवक आए। उनके करीब पहुंचकर मोपेड चला रहे युवक ने रफ्तार धीमी कर दी। उसमें सबसे पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा और हवलदार की हाथों से मोबाइल छीन लिया। उसके बाद लुटेरे तेजी से फाफाडीह चौक की ओर निकल गए। हवलदार ने शुक्रवार को गंज थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!