रायपुरछत्तीसगढ

कालीचरण महाराज की राते 25 जनवरी तक जेल में ही कटेगी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस 12 जनवरी की रात कालीचरण को लेकर रायपुर पहुंची थी। कालीचरण फिलहाल रायपुर जेल में ही है। उसके खिलाफ पुणे, वर्धा, अकोला में भी केस दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में लगभग 1 से डेढ़ घंटे तक चली जिरह के बाद यह तय हुआ कि कालीचरण की न्यायिक रिमांड को बढ़ाया जाएगा। इन स्थितियों को देखते हुए अदालत ने 25 जनवरी तक कालीचरण की रिमांड को बढ़ा दिया। पुलिस की तरफ से कहा गया था कि इस मामले में छानबीन अभी जारी है और चार्जशीट जमा करने में कुछ वक्त लगेगा।

पिछले साल 26 दिसंबर को रायपुर के रावाभाटा इलाके में धर्म संसद का आयोजन किया गया था। यहां पर कालीचरण ने महात्मा गांधी के लिए अपशब्द कहे। पुलिस ने उसे पिछले महीने मध्य प्रदेश के छतरपुर से गिरफ्तार किया गया किया था। तब से कालीचरण रायपुर की जेल में ही रह रहा है। इस मामले में रायपुर के टिकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज है। महाराष्ट्र के कथित संत कालीचरण को 25 जनवरी तक रायपुर जेल में ही रहना होगा। 13 जनवरी को उसकी न्यायिक रिमांड खत्म होने वाली थी। गुरुवार को रायपुर की अदालत में जज ने उसे 25 जनवरी तक रायपुर जेल में ही रहने का आदेश सुना दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!