बिलासपुरछत्तीसगढ

नकाबपोश डकैत ने कांग्रेस नेता के घर घुसकर ,महिलाओं को बांधकर नगदी और गहने ले भागे

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती होने खबर सामने आई है। बदमाशों ने पहले पूछा की चाचा कहा हैं उसके बाद हथियार लेकर घर में घुस गए नकाबपोश बदमाशों ने पहले महिलाओं को बंधक बनाया फिर बंदूक दिखाकर अलमारी में रखे गहने-नगदी लेकर वहा से भाग निकले।

सूचना मिलने पर IG रतनलाल डांगी और SP पारूल माथुर के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लूटी गई रकम को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला शहर से लगे हुए मस्तूरी क्षेत्र का है।

दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर पाटले घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना ताकेश्वर पटेल को दी गई।

इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि डकैत किस वाहन से आए थे और किधर से भागे हैं। और ये भी आशंका जाताई जा रही है कि चोर कोई परिचित ही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!