भोपाल

ये संस्कार सिखाने वाली प्रोफेसर हैं, ठेला कार से टच हुआ तो भड़क गईं, सड़क पर फेंके फल, ये भोपाल की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं,

भोपाल न्यूज़ धमाका // किसी शिक्षक के कंधों पर बच्चों को संस्कार सिखाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन भोपाल में एक महिला प्रोफेसर खुद ही संस्कार भूल गईं और गुस्से में आकर एक फल वाले के ठेले के फल सड़क पर बिखेर दिए। फल वाले का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके फल का ठेला प्रोफेसर की कार से टकरा गया था। कार प्रोफेसर के घर के बाहर खड़ी थी। नाराज होकर प्रोफेसर ने फल वाले को लताड़ लगाते हुए सड़क पर उसके फल बिखेर दिए। वह इस कदर गुस्से में थीं कि राहगीरों के रोकने पर भी नहीं रुकीं।

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके की है घटना
मामला भोपाल के अयोध्या नगर इलाके का बताया जा रहा है। सुबह-सुबह एक फल वाला अपना ठेला लेकर इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान उसका ठेला वहां खड़ी एक कार से टच हो गया। यह कार एक महिला प्रोफेसर की थी। यह देखकर मैडम ने घर से निकलकर ठेले वाले को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मैडम ने ठेले पर रखे फल एक-एक कर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। फल वाला एक तरफ खड़े होकर सबकुछ देखता रहा। महिला भोपाल की एक टॉप यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बताई जा रही हैं। कार राजेश तिवारी के नाम रजिस्टर्ड है।

महिला भोपाल की एक टॉप यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!