रायपुरछत्तीसगढ

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान- सुनामी की तरह आएगी तीसरी लहर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के साथ ही अब तीसरी लहर की आशंका को लेकर राज्य सरकार सर्तक हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आपात बैठक की। सीएम ने बैठक के बाद कहा कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे।

इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं को हतोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। सीएम ने लॉकडाउन के सवालों को लेकर कहा कि लॉकडाउन सबसे अंतिम विकल्प होगा। इससे पहले भीड़ और बड़े आयोजनों को रोकने पर फोकस होगा।

सिंहदेव ने कहा कि हमें डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि लोगों का अन्य राज्यों से जाना लगा हुआ है। उन्होंने खुद को कारोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों का दौरा मैंने अपने राजनीतिक कारणों से किया। अभी जो लक्षण है, उससे लग रहा है कि कोरोना के नया वैरिएंट आ चुका है। वह ओमिक्रॉन भी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना का संकट तीसरी लहर के रूप में आने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना पर इमरजेंसी मीटिंग ली है। उन्होंने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। प्रदेश में लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में कोरोना सुनामी की तरह आएगा और उतनी ही तेजी से चला जाएगा। उन्होंने ये भी कहा है कि अगले एक दो दिनों में बड़े फैसले करने होंगे।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। कोरोना की यह लहर सुनामी की तरह आएगी और उतनी ही तेजी चली भी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों में कोरोना के प्रकरणों में और इजाफा होने का अंदेशा है। आने वाले समय में कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कोरोना छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से इसकी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। कभी भी कड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति रही तो नाईट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!