लखनऊउत्तर प्रदेश

आयकर विभाग की जांच पूरी , जानिए मलिक मियां के यहां से कितना मिला कैश और ज्वेरात मिला

लखनऊ न्यूज़ धमाका /// आयकर विभाग को उनके घर से दशकों पुराने दस्तावेज मिले हैं जो उर्दू में हैं. उनकी जांच के लिए विभाग उर्दू एक्सपर्ट की सेवाएं लेगा. पूरे विश्व में मशहूर परफ्यूम की हिना और शमामा वैरायटी मलिक मियां की देन हैं. इनकी कीमत दो लाख रुपये किलो से भी ज्यादा है. फर्म का अधिकतर काम इत्र के एक्सपोर्ट का है. ज्यादातर काम कच्चे पर मिला.

न स्टॉक रजिस्टर पूरे थे और न ही खरीद-फरोख्त के बिल. स्टॉक और कारोबार को देखते हुए विभाग का मानना है कि कम से कम 25 करोड़ रुपये का बिजनेस है. उनकी फर्मों और घर से प्राचीन काल में चलने वाले चार-चार फिट लंबे बहीखाते मिले हैं, जो उर्दू में हैं. विभाग ने उन्हें सीज कर लिया है. उन्हें डीकोड करने के लिए विभाग उर्दू विशेषज्ञों की सेवाएं लेगा. मलिक ग्रुप की शेयर कैपिटल एक करोड़ रुपये है और पेड-अप वैल्यू 70 लाख रुपये है.

जांच पूरी जाने कितना मिला कैश

कन्नौज की सबसे बड़ी इत्र कारोबारी फर्म मलिक ग्रुप पर आयकर जांच पूरी हो गई. आयकर विभाग ने 3.5 करोड़ कैश के साथ 1.65 करोड़ की ज्वैलरी भी सीज की है. दिल्ली के सबसे महंगे और पॉश इलाके फ्रेंड्स कालोनी में उनके तीन घर भी मिले हैं. आयकर विभाग ने पम्पी जैन के अतिरिक्त कन्नौज के सबसे बड़े इत्र कारोबारी फौजान मलिक के परिसरों पर भी छापे मारे थे. मलिक के घर से 3.5 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं, जबकि 1.65 करोड़ रुपये के गहने मिले हैं. उन्होंने पहले तो ऐसे किसी फ्लैट की जानकारी से इनकार कर दिया लेकिन प्रमाण दिखाने के बाद बोले कि उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा है. कुछ देर पूछताछ के बाद सच कबूल कर लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!