
रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले के कोतरा रोड थाना अंतर्गत कुर्मापाली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. क्रिकेट खेलने जा रहे तीन युवकों को हाईवा ट्रक ने रौंद दिया. जानकारी के मुताबिक दो युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक घायल युवक गंभीर रुप से घायल है. घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई



