
धमतरी न्यूज़ धमाका /// हुए उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। तीनों निकायों के एक एक वार्ड में पार्षद पद के लिए मतदान हुए थे। तीनो ही सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय हुई है। नतीजे आने के बाद कांग्रेस में गजब का उत्साह है तो भाजपा में खामोशी दिखाई दी।कुरुद नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 1 में कांग्रेस के उत्तम साहू ने 289 वोट हासिल करते हुए 158 वोटों से जीत दर्ज की वही भाजपा के प्रकाश चैनवानी को 131 वोट ही मिले।
आमदी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 14 के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के घनानंद साहू को 222 वोट मिले उन्होंने 39 वोटों से जीत दर्ज की। मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 के उपचुनाव में कांग्रेस के सुरेश कुमार को 139 वोट मिले उन्होंने 38 वोटो से विजय पाई, यहाँ भाजपा के देवराज को सिर्फ 101 वोट ही मिले,

