
जांजगीर न्यूज़ धमाका /// मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है रौताही मेले में अचानक 2 पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी तक पहुंच गया। चाकूबाजी में एक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेले में ये विवाद नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ था।
देर रात को नाच-गाना चल रहा था। सब मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के लगभग 3 से 4 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेले में इतनी भीड़ थी कि भगदड़ भी मच गई।
घटना के बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस घटना में महेश्वर कश्यप(21), कलीराम यादव(24), राजेश्वर कंवर(26) और दिल सिंह(25) घायल हुए थे। मगर बिलासपुर ले जाने से पहले ही महेश्वर कश्यप की मौत हो गई। महेश्वर के सिर से काफी खून बह गया था। बाकी तीनों का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में किया जा रहा है।
पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि मेले के दौरान दो गुटों के वर्चस्व का विवाद झगड़ा और हमले का जड़ है। उन्होंने बताया कि कोसला के पड़ोसी गांव पेण्ड्री के लोग भी कोसला के रौताही मेले में शामिल होने आए थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है

