बिलाईगढ़छत्तीसगढ

बिलाईगढ़ : छात्रों ने फिर किया चक्काजाम , अल्टीमेटम के बाद भी नहीं हटा व्यावसायिक कांप्लेक्स

बिलाईगढ़ न्यूज़ धमाका /// छात्रों ने एक बार फिर भटगांव में चक्का जाम कर दिया है. अल्टीमेटम के बाद भी खेल मैदान से कांप्लेक्स नहीं हटा है चक्का जाम की वजह से बलौदाबाजार से सारंगढ़ में आवागमन बाधित है. सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. प्रेम भुवन प्रताप सिंह स्कूल के बच्चे नगर पंचायत भटगांव के सीएमओ को हटाने की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम कर स्कूली बच्चे सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. बिलाईगढ़ एसडीओपी संजय तिवारी एक बार फिर बच्चों को समझाइश देने पहुँच चुके हैं.

बीते 16 दिसम्बर को प्रेम भुवन प्रताप सिंह स्कूल के बच्चों ने खेल मैदान से कांप्लेक्स हटाने के लिए चक्का जाम कर दिया था. स्कूली बच्चे दिनभर भूखे-प्यासे नारेबाजी करते हुए सड़क पर डटे रहे. बच्चों ने खेल मैदान बचाने सड़क की लड़ाई लड़ते हुए अलाव जलाकर सर्द रात बिताई. इसके बाद अगली सुबह 17 दिसंबर को

व्यावसायिक कांप्लेक्स के आवंटन का निरस्तीकरण के बाद स्कूली बच्चों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया. कांप्लेक्स हटाने बच्चों ने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था. एक हफ्ते के भीतर कांप्लेक्स नहीं हटाने पर बच्चों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी. पिछली बार लंबी बैठक के बाद स्थानीय प्रशासन पालकगण एवं विभिन्न संगठन और बच्चों में चक्का जाम समाप्त करने सहमति बनी थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि मामला कमिश्नर न्यायालय में लंबित है. कमिश्नर न्यायालय से फैसला आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!