
बिलाईगढ़ न्यूज़ धमाका /// आज श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह स्कूल के बच्चे नगर पंचायत भटगांव के गिरवानी पहुंच मार्ग में कर रहे हैं चक्का जाम। छात्र-छात्राओं ने गिधौरी से सरसीवा पहुंच मार्ग में चक्का जाम कर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। ये सभी स्टूडेंट स्कूल खेल मैदान में कांप्लेक्स को हटाने की मांग कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के हुजूम को संभालने और उनकी सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मौके पर बिलाईगढ़ एसडीओपी संजय तिवारी भी पहुंचे हुए हैं।
ALSO READ : जम्मू कश्मीर : कुलगाम मुठभेड़ में जवानो ने मार गिराए 2 अज्ञात आतंकवादी, सर्च ऑपरेशन जारी



