बलौदाबाजारछत्तीसगढ

विधायक प्रमोद शर्मा ने, शिक्षक फेडरेशन हड़ताल को लेकर कही बड़ी बात, और समर्थन देने को भी तैयार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका //  विधायक प्रमोद शर्मा ने सहायक शिक्षक फेडरेशन की एक सूत्रीय मांग को लेकर समर्थन दिया है. उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को अपना समर्थन देते हुए शासन से मांगों को पूरा करने की अपील की है. साथ ही फेडरेशन को विश्वास दिलाया कि सड़क से सदन तक की लड़ाई में साथ देंगे.

इस दौरान सहायक शिक्षक फेडरेशन की महिला जिला उपाध्यक्ष पिंकी विकास चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हम लोंगो से वादा किया था, उसे अब पूरा करें. पिंकी विकास चंद्राकर ने कहा कि कल प्रदेशभर से सहायक शिक्षक फेडरेशन के साथी रायपुर पहुंचेगे और विधानसभा का घेराव करेंगे. रणनीति बनने के बाद कई साथी राजधानी पहुंच गए हैं.

बता दें कि कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आंदोलनरत शिक्षकों ने प्रदेश शासन से चुनाव के वक्त किए गए वादे को पूरा करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा कल से ही विधानसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है और पहले दिन ही शिक्षक फेडरेशन विधानसभा का घेराव करने वाला है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!