रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिया चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने वाले 123 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई में 318 प्रत्याशियों को व्यय लेखा जांच के लिए बुलाया गया था। इनमें से 255 उपस्थित एवं 63 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बीरगांव में 186 में से 7 लोगों ने खर्च का हिसाब नहीं दिया। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 102 में से 80 ने खर्च का ब्योरा दिया। 22 ने ब्योरा नहीं दिया। नगर पालिक निगम रिसाली में 163 में से 161 ने उपस्थित होकर खर्च का हिसाब दिया। 2 प्रत्याशी अनुपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में 70 प्रत्याशियों को खर्च का ब्यौरा देने बुलाया गया था।

इनमें से 60 प्रत्याशी उपस्थित व 10 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद जामुल में 87 में से 74 उपस्थित 13 अनुपस्थित, सारंगढ़ में 41 में से 40 उपस्थित 1 अनुपस्थित, शिवपुर चर्चा में 57 में से 56 उपस्थित 1 अनुपस्थित, नगर पंचायत प्रेम नगर में 39 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमे से 35 अभ्यर्थी उपस्थित व 4 अनुपस्थित रहे। इन सभी को आगामी तिथि में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नगरीय निकाय निर्वाचन में उम्मीदवारों के खर्चे पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की पैनी नजर है। निर्वाचन व्यय का लेखा जोखा रखने के लिए आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निकायों में व्यय संपरिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें :सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!