दिल्ली

हेलिकाप्टर हादसा : आज बलिदानी जितेंद्र कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को सीहोर गांव धामंदा में अंतिम विदाई दी जाएगी

सीहोर न्यूज़ धमाका //  बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई हेलिकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल विपिन रावत की सुरक्षा में तैनात पीएसओ जितेंद्र वर्मा की पार्थिव देह सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल लाई जाएगी। दोपहर तीन बजे सीहोर के गांव धामंदा में अंत्येष्टि होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शहीद को अंतिम बिदाई देने पहुंचेंगे।

बुधवार को जैसे ही इस हादसे की जानकारी सैनिक जितेंद्र वर्मा के गांव तक पहुंची। इसके साथ ही जन प्रतिनिधि भी पहुंचे। गुरुवार को दिल्ली से सेना की फारेसिक टीम ग्राम धामंदा पहुंची। दिवंगत जवान की मां धापीबाई का डीएनए सेंपल लिया गया। सैनिक जितेंद्र वर्मा की पहचान के लिए उनके साथी सैनिकों द्वारा व एक नजदीकी रिश्तेदार सैनिक द्वारा किए जाने के बाद पार्थिव देह को उनके गृहग्राम लाया जाएगा। शुक्रवार को भी गांव में इस समय बड़ी संख्या में आमजन से लेकर अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सैनिक के परिजनों के साथ-साथ यहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखे नम हैं, सैनिक के पार्थिव देह आने का इंतजार है, सैनिक पिता शिवराज वर्मा स्तब्ध हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा कर रहा था, देश की सेवा करते हुए बलिदान हुआ है, इसका मुझे गर्व, और बेटे के असमय बिछड़ने का गम है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!