रायपुरछत्तीसगढ

सांसद रामविचार नेताम ने पुलिस परिवारों के आंदोलन पर सरकार को घेरा : सरकार को बताया फेल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सांसद रामविचार नेताम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला। इन दिनों बीजापुर में सहायक आरक्षकों ने आंदोलन छेड़ रखा है। इसे लेकर श्री नेताम ने कहा कि संभवत: यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोग अपने हथियार जमा कर आंदोलन में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि 6 दिसंबर को जब पुलिस परिवार के लोग PHQ घेरने निकले तो सरकार के आदेश पर पुलिस अधिकारियों ने आरक्षक परिवार की महिलाओं पर लाठीचार्ज कराया। अपने परिवार के अपमान से व्यथित लगभग 1400 आरक्षकों ने अपने हथियार थानों में जमा करा दिए और आंदोलन पर उतर गए। यह घटना देश के सबसे बड़े आंतरिक समस्या से जूझ रहे जिले बीजापुर की है, ये गंभीर मामला है।

नेताम ने इस मामले में सरकार को फेल बताते हुए कहा कि जब आंदोलन हुआ तो कमेटी बनाने की बात कहकर इसे टाला गया है। जबकि इसके निदान की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए था। नेताम ने ये भी कहा कि इस मामले की जानकारी भाजपा नेता केंद्र की सरकार को भी दे रहे हैं, क्योंकि बात आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी है। अब तक कई कमेटियां और एसआईटी बनीं, ये कब गठित होती हैं कब खत्म हो जाती हैं पता ही नहीं चलता। अगर कांग्रेस सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्री तक लेकर जाएगी।

इसे भी पढ़ें : महासमुंद : आंबेडकर का नाम स्कूल से हटाया , भाजपाइयों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!