महासमुंदछत्तीसगढ

महासमुंद : आंबेडकर का नाम स्कूल से हटाया , भाजपाइयों ने किया विरोध-प्रदर्शन

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// जिले के नयापारा वार्ड क्रमांक 07 तुमगांव रोड में पानी टंकी के पास वर्षों से शासकीय अंबेडकर स्कूल नयापारा के नाम से प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला संचालित है। वर्तमान में उसे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में परिवर्तित किया गया है। साथ ही वहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों की कक्षाएं संचालित है। लेकिन स्कूल में लगे डॉ अंबेडकर के नाम के बोर्ड को हटा दिया गया है।

उसके स्थान पर आत्मानंद स्कूल का बोर्ड लगाया गया है। जिसके विरोध में शुक्रवार को भाजपा शहर मण्डल द्वारा स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। उनकी मांग थी कि डॉ अंबेडकर के नाम के बोर्ड को वापस लगाया जाए।

स्कूल के सामने प्रदर्शन करने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा आसपास के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपाइयों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि भारतरत्न भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से संचालित स्कूल का नाम परिवर्तित किया जाना, डॉ भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व, राष्ट्रहित में योगदान और उनकी स्मृति से खिलवाड़ है।

साथ ही उन्होंने बताया कि वर्षों से संचालित इस स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन उस नए भवन को भी आत्मानंद स्कूल को दिया जा रहा है। जिसके कारण हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चों के साथ भेदभाव हो रहा है। एक घंटे तक स्कूल के सामने धरना देने के बाद वे लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। अपनी मांग से डीईओ और कलेक्टर को अवगत कराया। साथ ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :नायब तहसीलदार समेत राजस्व अमले ने अवैध रेत खनन पर कसा शिकंजा , एक जेसीबी, दो हाइवा, टीपर सहित ट्रैक्टर जब्त

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!