सीतापुरछत्तीसगढ

नायब तहसीलदार समेत राजस्व अमले ने अवैध रेत खनन पर कसा शिकंजा , एक जेसीबी, दो हाइवा, टीपर सहित ट्रैक्टर जब्त

सीतापुर न्यूज़ धमाका /// प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध रूप से रेत खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसते हुये कार्रवाई की है। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार समेत राजस्व अमले ने अवैध रेत खनन एवं परिवहन में लगे एक जेसीबी, दो हाइवा, एक टीपर एवं ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस के हवाले किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

विगत लंबे समय से क्षेत्र में रेत खनन एवं परिवहन का काम बेखौफ जारी है। इस काम में लगे लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के नदी से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे थे। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत करा अपनी नाराजगी जाहिर की थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने अवैध रेत खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार सहित राजस्व अमला सक्रिय रहा।

इसे भी पढ़ें : बालोद : धान मिसाई कर रहे थ्रेसर में लगी आग , 90 बोरा धान भी जलकर राख

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!