छतीसगढ़सीतापुर

रेत लेकर जाते वक्त हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटी, दबकर युवक की हुई दर्दनाक मौत

सीतापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में रेत लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरअसल यह पूरी घटना ग्राम डांगबुड़ा के सोल्हापारा मोड़ के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जामकानी निवासी 18 वर्षीय शिवा सिदार, जो मधु सिदार के पुत्र थे, रेत लेने के लिए डांगबुड़ा कठरापारा स्थित मांड नदी जा रहे थे। इसी दौरान सोल्हापारा मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में शिवा सिदार ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी तुरंत मृत्यु हो गई।

मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत
वहीं शुक्रवार 23 मई को बलौदाबाजार में भी रेत लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने की वजह से बाइक सवार की मौत हो गई। रेत से भरा ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक बाइक सवार रेत लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेत से भरा ट्रैक्टर भी सड़क के किनारे पलट गया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!