छतीसगढ़सीतापुर

चरित्र शंका में ली पत्नी की जान : सिर धड़ से अलग कर मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सीतापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीतापुर में चरित्र शंका पर सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी के चरित्र पर शंका करने वाले खेलसाय मांझी ने अपनी पत्नी मुड़ाई मांझी पर आवेश में आकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दरअसल यह पूरा मामला मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर खालपारा की है।

इस हमले में पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया है। इस भयानक हत्या के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक कर बैठ गए है। इस हत्याकांड के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतिका का सिर और धड़ जब्त करते हुए घर को सील कर दिया है। 

घर के बाहर पुलिस दे रही पहरा

इस घटना के बाद घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। फिलहाल हत्यारा इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही इस मामले पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!