छतीसगढ़सीतापुर

पिता ने की बेटे की हत्या, नशे की हालत में घर वालों से करता था मारपीट, बाप ने गला घोटकर मार डाला

Accused father in police custody

सीतापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीतापुर में पिता ने अपने नशेड़ी बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद राज खुलने के डर से पिता ने पुत्र को खाट पर सुला दिया था। पुलिस को युवक की मौत पर संदेह इसलिए वो इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की शंका सही साबित हुई। संदेह के आधार पर जब चोटिल पिता से पूछताछ की गई। तब पिता ने पुत्र की हत्या की बात स्वीकारते हुए पूछताछ के दौरान सारा सच उगल दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता को पुत्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना ग्राम सुर बखरीपारा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विगत 23 अप्रैल की रात बखरीपारा निवासी शिवनारायण पैंकरा आ राजेंद्र पैंकरा शादी समारोह में शामिल होने करियासुर गया हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात शिवनारायण अपने घर वापस लौट आया था। घर आने के बाद नशे में वो आधी रात को अपनी माँ और बहन से लड़ाई करने लगा। लड़ाई के दौरान पिता बीच बचाव करने लगे तभी मौका देख युवक की मां और बहन घर से भाग गए। पिता के बीच बचाव से नाराज युवक ने गुस्से में आकर पिता पर हमला बोल दिया। नशे में धुत युवक ने छड़ मोड़ने के काम आने वाली डाईरॉड से वार कर पिता को घायल कर दिया। आधी रात को घर मे हुड़दंग करने एवं मारपीट से आहत पिता ने आवेश में आकर धोती से पुत्र का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूछताछ के बाद पिता ने कबूली हत्या की बात 

बेटे की हत्या के बाद पिता उसे खाट पर सुला दिया था। सुबह उठाने के बाद भी जब युवक नहीं उठा तो उसके छोटे भाई ने मौत की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मौत की पुष्टि के बाद युवक का शव पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। इस मामले को लेकर पुलिस शुरू से हत्या की आशंका जाहिर कर रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की आशंका सही साबित हुई। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की तब जाकर युवक की हत्या का खुलासा हुआ। पिता ने पुत्र की हत्या की वजह बताते हुए अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!