
सीतापुर न्यूज धमाका – आबकारी विभाग की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनतराई निवासी विनोद सैनी 60 नग रेक्सोजेसिक और 60 नग एविल इंजेक्शन लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।
जब आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से रखे नशीले इंजेक्शन मिले। फिलहाल युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग अब यह जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीला इंजेक्शन आरोपी के पास कहाँ से आया।
