रायपुरछत्तीसगढ

नया रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिचर्स का शुभारम्भ,अब तुरंत मिलेगा लाइसेंस

रायपुर न्यूज़ धमाका /// अटल नगर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ में 17 करोड़ रूपए की लागत से इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिचर्स स्थापित किया गया है इस इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद छात्रों को तुरंत लायसेंस बनाकर दिए जाएंगे। हैवी वाहन चलाने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों को फैक्ट्रियों में नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीे। संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और श्री चन्द्रदेव राय तथा विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ श्री के.आयुकावा भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!