रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के अम्बेडकर अस्पताल हड़ताल का असर , मरीजों को अब अम्बेडकर अस्पताल से उम्मीदें नहीं रही

रायपुर न्यूज़ धमाका /// हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की वजह से प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल बीमार सा हो गया है। उपचार व्यवस्था प्रभावित होने की वजह से मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। यहां मरीजों की संख्या 70 फीसदी कम हो गई है। आंबेडकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में रोजाना औसतन दर्जनभर मेजर ओटी होती थी, जो घटकर तीन से चार में सिमट गई है। इसी तरह छोटा ऑपरेशन लगभग चालीस की संख्या में होता था, जो अब घटकर पांच से दस में सिमट गया है। मरीजों की बीमारी की गंभीरता के आधार पर उन्हें इलाज के लिए बाद में आने की सलाह दी जा रही है।

पुरे प्रदेश के दूरवर्ती इलाकों से भी इलाज के लिए मरीज अम्बेडकरअस्पताल आते हैं। यहां की नियमित ओपीडी 15 से 18 सौ के बीच होती थी। पिछले 12 दिनों से अस्पताल जूनियर डॉक्टरों की बिना अधूरा हो गया है। उपचार की व्यवस्था सीनियर डाक्टरों के कंधों पर है मगर उनसे व्यवस्था संभल नहीं रही है। जूनियर डॉक्टरों के नहीं होेने की वजह से ओपीडी में आने वाले मरीजों का समुचित इलाज और जांच नहीं हो रहा है।

इसकी वजह से मरीज परेशानी से बचने के लिए निजी अस्पताल की ओर जाने लगे हैं। आंकड़े चौंकाने वाले हो सकते है कि पिछले कुछ दिनों से आंबेडकर अस्पताल आने वाले सत्तर प्रतिशत मरीज कम हो गए हैं। ओपीडी के बाद भी मरीजों की वजह से दिनभर गहमागहमी रहने वाले अस्पताल में दोपहर एक बजे के बाद ही सन्नाटा छा रहा है।

कुछ इसी तरह का हाल आईपीडी और इमरजेंसी के लिए बनाई गई ट्रामा यूनिट का भी है। यह भी पूरी तरह खाली है। ट्रामा में गंभीर मरीजों के लिए बीस बिस्तर है, जिसमें इक्का-दुक्का मरीज ही नजर आ रहे हैं। समुचित इलाज नहीं मिलने की वजह से आंबेडकर अस्पताल आने वाले कई मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। कुछ जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, तो कुछ निजी अस्पताल जाने मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर मरीजों को लेकर भटकते परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में नजर आ रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!