दुर्गक्राइमछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल पर दिखाया मौत का नज़ारा

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल किया। इसके बाद उसने प्रेमी के मन में खौफ पैदा करने के लिए सैनिटाइजर पी लिया। उसे धमकाया कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। प्रेमी ने मना कर उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उसके सामने ही फांसी का फंदा बनाया उसे पंखे से बांधा और देखते ही देखते झूल गई।

टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरबा निवासी नीरा कुमारी (24) भिलाई के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। नर्स अपने प्रेमी से इतनी खफा हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल किया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नीरा अपने कमरे में ही थी और उसकी रूम पार्टनर आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई। आशा ने पुलिस को बताया कि नीरा ने 2 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी ली थी। उसने बताया था कि वह अपने बहन के घर जा रही है और दो दिन बाद आएगी।

जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला न ही अंदर से कोई आवाज आई। इसके बाद आशा ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरा पंखे से फंदे में झूल रही थी। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंदे से शव को उसे नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया।

पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका नर्स सुपेला कांट्रैक्टर कॉलोनी के राकेश उर्फ देवानंद के घर में किराए से रहकर ड्यूटी करती थी। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रेम संबंध के खटास की बात सामने आने पर उन्होंने प्रेमी से संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने प्रेमी को बुलाया है।

प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। नर्स ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में उससे पूरी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में स्क्रीन रिकार्डर के जरिए पूरी घटना को रिकॉर्ड भी किया गया है। मृतका का मोबाइल लॉक है। उसे खुलवाने के लिए भेजा गया है, उसके बाद घटना की सारी सच्चाई पता चल जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!