रायपुरछत्तीसगढ

हाईपावर कमेटी बनाने की जानकारी देने के बाद पुलिस वालों के परिजन ने आंदोलन लिया वापस

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस परिवार द्वारा 3 दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन बुधवार को अभनपुर थाना परिसर में जाकर समाप्त हो गया। मंगलवार की रात से ही सभी आंदोलनकारी थाने में डटे हुए थे। इससे पहले आंदोलनकारियों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची थी और बुधवार की सुबह से ही सभी आंदोलनकारियों का मानमनौव्वल का क्रम जारी था।

इसके बावजूद आंदोलनकारी नहीं मान रहे थे। दूसरी ओर शासन ने इस मामले को सुलझाने के लिए एक हाई पावर कमेटी भी गठित कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद हाई पावर कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में अध्यक्ष एडीजी डॉ हिमांशु गुप्ता होंगे। वहींकमेटी में सदस्य के रूप में आईजी पी सुंदर राज को भी रखा गया है।

जानकारी जब आंदोलनकारियों को शासन के प्रतिनिधियों ने दी तो उन्होंने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। वहीं पुलिस अफसरों ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी आंदोलनकारियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दूसरी ओर आंदोलनकारी महिलाओं ने अभनपुर थाने में एक लिखित शिकायत दी है कि उनके साथ देर रात मारपीट की गई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

आंदोलनकारी उज्जवल दीवान ने बताया कि फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। शासन ने जो कमिटी गठित की है उससे हम सभी में काफी उत्साह है। हमें उम्मीद है कि 1 सप्ताह के अंदर कमिटी की पहली बैठक हो जाएगी और 1 महीने के अंदर ही हमारे पक्ष में निर्णय भी हो जाएगा। हमारे पक्ष में निर्णय नहीं होता है तो हम फिर फिर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!