मध्यप्रदेशपन्ना

MP : किसान की खुली किस्मत , खेत में खुदाई के दौरन मिले 7 हीरों ने एक झटके में बना दिया करोड़पति

पन्ना न्यूज़ धमाका /// खेत में खुदाई कर रहे किसान का मिनटों में करोड़पति बनना है। उसे खुदाई के एक दौरान एक या दो नहीं 7 हीरे मिले। जिनकी कीमत करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

हीरा खदानों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मुलायम सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। यहां खेती का काम करता है। रोज की तरह वह अपने साथियों के संग खुदाई कर रहा था। इसी दौरान मुलायम को चमकता हुआ हीरा दिखाई दिया। पहले तो वह समझ नहीं सका। उसने इसकी जानकारी पास में ही काम कर रहे दूसरे साथियों को दी। जैसे ही उन्होंने उक्त चमकदार चीज के हीरा होने की पुष्टि की। मुलायम सिंह खुशी झूम उठे।

मौके पर और खुदाई की गई तो यहां से एक या दो नहीं बल्कि हीरे मिले हैं। मुलायम सिंह ने मामले की जानकारी हीरा विभाग को दी। हीरा विभाग की टीम ने किसानों को मिले 7 हीरे अपने कब्जे में ले लिये हैं। उन्होंने बताया कि किसान को जो हीरा मिला है। उस एक हीरे की कीमत करीब 50 लाख रुपये हो सकती है। कीमत की असली पता यहां नीलामी होने पर ही लगेगा। वहीं किसान का दावा है कि वह नीलामी में मिलने वाली रकम को अपने साथियों में बांटेगा। जो रकम उसके हिस्से में आएगी। उससे वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!