रायपुरछत्तीसगढ

सिपाही विद्रोह के बाद मांगों पर विचार के लिए सरकार ने बनाई कमेटी, सीएम ने दिए ये निर्देश

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में ‘सिपाही विद्रोह के आगे सरकार झुक गई . सिपाहियों की मांगों पर विचार के लिए हाई पावर कमेटी बनाई गई है. सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में निर्देश भी दे दिए हैं. सिपाहियों की मांगों पर एडीजी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में विचार होगा.

सिपाहियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी आश्वासन दिया है. बीते कल ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि पुलिस परिवार के लिए जितने भी वादे और दावे किए गए थे, उनको लेकर बैठक हो चुकी है. कई नियम लागू भी हो चुके हैं. कुछ आंशिक नियम बचे होंगे तो वह भी जल्द लागू हो जाएंगे.

नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, समान सुविधाओं जैसी कई मांगों को लेकर पुलिस में सहायक आरक्षकों के परिवार से जुड़ी महिलाएं, बच्चे और पुरुष भी पिछले तीन दिन से राजधानी में हैं. पुलिस वालों के इन परिजनों ने 6 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय के घेराव की कोशिश की थी. रायपुर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. महिलाओं से धक्का मुक्की भी हुई. बाद में उन्हें सप्रे स्कूल में बनी अस्थाई जेल में रखा गया. रात में आंदोलनकारी राजधानी में ही जमे रहे. 7 दिसंबर को प्रदर्शन ने फिर जोर पकड़ा.

नवा रायपुर में चीचा के पास चक्का जाम हुआ. करीब दो घंटे के हंगामे के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आंदोलन के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यालय बुलाकर बातचीत की. उन्होंने मांगों पर सहानुभूति से विचार करने का भरोसा दिया. रात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश से लौटे तो उनके सामने भी यह मामला आया. सुबह DGP से चर्चा के बाद उन्होंने हाई पावर कमेटी बनाने का आदेश दिया है.

पुलिस परिवार का आंदोलन अभी भी जारी है. पुलिस परिवार के सदस्य अभनपुर थाने में बैठे हुए हैं. अभनपुर थाने में जमकर नारेबाजी हो रही है. अभनपुर थाने में भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस परिवार के सदस्य बीती देर रात से ही अभनपुर थाने के पास डटे हुए हैं. पुलिस परिवार के सदस्य सहायक आरक्षक को आरक्षक के पद पर संविलियन करने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!