
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के परपा क्षेत्र में शिव सैनिक और बजरंग दल के सदस्यों ने 22 मवेशियों संग 2 तस्करों को धर दबोचा है। ये तस्कर गायों को गाड़ी में भर कर छत्तीसगढ़ से दूसरे शहर ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जिले के कुछ लोग गायों को गाड़ी में भर उसे दूसरे शहर से जा रहे थे। इस बात की खबर मुखबिरो से गो तस्करी की सूचना मिली जिसके बाद शिव सैनिक और बजरंग दल के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर 2 तस्करों संग 22 मवेशियों को धर दबोचा है। बिलोरी सरपंच पांच और ग्रामीणों ने तस्करों से पूछताछ की थी लेकिन सच न बताने पर उन्होनें तस्कारों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है।
