
रायपुर न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को शहर में बड़ी लूट की वारदात होने की बात कहकर पूरे जिले की पुलिसिंग का रिस्पांस टाइम चेक करने के अलावा आरोपियों के पहचान करने में पुलिस कर्मी कितने सक्षम है, इस बात की जांच की गई। वहीं राजधानी के दो थाने आमानाका तथा कबीर नगर में चोरों ने पुलिस के नाक के नीचे दो बड़ी चोरी की वारदाताें को अंजाम देकर चुनौती खड़ी की है। पुलिस चोरों की पहचान करने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुराने शातिर चोरों से पूछताछ करने के साथ मुखबिरों की मदद ले रही है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थिति अविनाश प्राइड निवासी सुशील कुमार चौधरी के घर का चोरों ने ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और घर में रखी नकदी तथा पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को मौके का एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का दावा किया।
एक अन्य घटना में आमानाका थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात टाटीबंध स्थित रालसा मोटर्स में घुसकर कैश काउंटर के केबिन का दरवाजा तथा कैश लॉकर का ताला तोड़ 11 लाख 32 हजार रुपए पार कर दिए गए। पुलिस को चोरी की घटना में शोरूम से जुड़े किसी कर्मचारी के शामिल होने की आशंका है।

