राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव : 100 फीसदी व्यस्कों को सिंगल डोज वैक्सीन लगा

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// कोरोना महामारी के खिलाफ टीके के प्रहार को ही सबसे महत्वपूर्ण और बेहतर माना गया है। हर शहर, हर सरकार और हर देश सभी को टीका जल्द से जल्द लगाने की कवायद में लगी हुई है। अब तक गिने-चुने शहर ने ही 100 फीसदी व्यस्कों को सिंगल डोज लगाने में सफलता हासिल की है। अब राजनांदगांव जिले(district) का नाम भी इस सूची में शुमार हो गया है।

323 दिनों की लगातार मेहनत, सैकड़ों सेंटर और हजारों कर्मचारियों की मेहनत का फल है कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगा लिया है। जबकि दोनों डोज लगवा चुके भी 60 फीसदी से अधिक हो गए हैं।

यह आंकड़ा दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ जिले को मजबूत स्थिति में ला खड़ा करेगा। इधर जिले की इस सफलता में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा चलाए गए टीकाकरण महाअभियान का भी काफी फायदा हुआ है।

जिले में अब तक 18 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें कोविशिल्ड और कोवक्सीन दोनों शामिल है। इतने डोज लगाने में हमसे आगे प्रदेश में केवल रायपुर और रायगढ़ ही चल रहे हैं। जिले को इतने डोज लगाने में 11 महीने का समय लग गया है।

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन द्वारा लगातार महाअभियान चलाकर लोगाें को जागरूक किया जा रहा था। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर सीएमएचओ डाॅ. मिथलेश चौधरी सहित जिलेभर के अफसरों और कर्मचारियों ने काफी मेहनत भी की। यही कारण है कि जिले के गांवों और शहरों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगाें को वैक्सीन लगाई गयी।टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी, तो ऐसा लग रहा था कि वनांचल के चलते जिले में रफ्तार धीमी ही रहेगी, लेकिन वनांचल के चौकी, मोहला और मानपुर जैसे ब्लॉक ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते जिला इतनी जल्द सौ फीसदी टीकाकरण कर पाने में सफल रहा है।

कलेक्टर ने दी बधाई – पिछले जनवरी माह से वैक्सीनेशन में जुटे स्वास्थ्य अमले को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य अमले की दिन-रात की मेहनत के कारण ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की उपलब्धि हासिल हो सकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस महामारी से बचने के लिए वे वैक्सीनेशन कराने के लिए आगे आए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!