रायपुरछत्तीसगढ

बेमौसम की बारिश से किसानों हो रही परेशानी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// धान की कटाई कर रहे किसानों पर फिर बरसात की मुसीबत आई है। प्रदेश के रायपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार-सोमवार की रात हल्की से मध्यम बरसात हुई। ओले गिरे। महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग घायल हो गए। बताया जा रहा है, अगले 24 घंटों में भी बरसात के आसार बने हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि इस समय एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व अरब सागर और पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा एक चक्रवाती घेरा (Troposphere) स्तर तक फैला हुआ है। यहां से महाराष्ट्र तट तक एक द्रोणिका बनी है। दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का व्यापक असर है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर भारी बरसात की भी बात बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बताया जा रहा है, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस बरसात के प्रभाव से प्रदेश के रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कांकेर जिलों में धान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। धान की फसल गिर गई है। बालियां पानी में डूब गई हैं। काटकर खेतों में सूखने के लिए रखी फसल भी डूबी है। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका बन रही है।

इस बरसात से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। पिछली बरसात में भीग चुकी फसल को बचाने के लिए वे धान को सुखा रहे थे। अब अचानक हुई बरसात में वह फिर से भीग गया। ऐसे में उसकी मिंजाई संभव नहीं हो पाएगी। मिंजाई कर खलिहानों और घर के आंगन में सुखाया जा रहा धान भी भीगने से खराब हो सकता है। वह अंकुरित हो सकता है अथवा उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!