राजनांदगांवछत्तीसगढ

पिकअप पलटी 25 लोग थे सवार , 16 घायलों में 8 की हालत गंभीर

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// एक पिकअप पलटने से उसमें सवार 16 लोगों के घायल होने की खबर आई है। जिसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 25 लोग सवार होकर एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,जगरगुंडरा गांव से 25 लोग रविवार दोपहर सगाई समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र के एक गांव जा रहे थे। गांव से कुछ दूर जाते ही एक मोड़ के पास ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया। तेज गति से चल रही पिकअप अचानक मोड़ने पर असन्तुलित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार कुछ लोग नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को छुरिया अस्पताल भिजवाया। जोब पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में 25 लोगों में 16 लोगों को चोंटे आई थीं। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेफर किए गए लोगों में एक वृद्ध की हालत नाजुक बताई जा रही है। सगाई समारोह में शामिल होने कुछ महिलाएं भी गईं थी। वह भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार थीं। इनमें से कुछ महिलाओं को भी चोंटे आई हैं। सभी महिलाओं की हालत सामान्य बताई जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!