बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

पैदल जा रही महिला के गले से स्कूटी सवार ने झपटा मंगल सूत्र

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// रविवार की शाम नकाबपोशने महिला के गले से सोने की मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के बाद युवक फरार हो गया। घटना सिविल लाइन थाना के ग्रीन गार्डन कॉलोनी के पास की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक , रश्मि सोनी रायपुर के आर्दश नगर मठपारा रहती हैं। वह रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने सरकंडा में स्थित संस्कार भवन आई थी। रविवार को शाम करीब 4.30 बजे वह अपनी मां के साथ उसलापुर-मंगला स्थित ग्रीन गार्डन कॉलोनी अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी। कॉलोनी पहुंचने से पहले आईएएस एकेडमी के पास ऑटो से उतरकर दोनों मां-बेटी पैदल जा रही थीं। उसी दौरान सामने से चेहरे में स्कार्फ बांधे युवक स्कूटी में सवार होकर आया और अचानक महिला के गले से सोने की मंगलसूत्र छीन कर भाग निकला। जेवर की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही युवक दूर भाग निकला। बाद में महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद महिला ने चिल्लाती रही और स्कूटी सवार युवक को पकड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ लोगों ने महिला से पूछताछ कर जानकारी ली। लेकिन, तब तक लुटेरा गायब हो गया था। इस वारदात के बाद पुलिस मौका का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान पुलिस आसपास की दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसमें लुटेरा व उसकी स्कूटी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अन्य संस्थानों व चौक में लगे कैमरे से भी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV कैमरे से लुटेरे व उसकी स्कूटी की पहचान कर नकाबपोश को जल्द पकड़ा जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!