
बालोद न्यूज़ जिले में सरकारी कर्मचारियों के सिर चढ़ कर शराब का नशा बोल रहा है. राजस्व कार्यालय में दो कर्मचारी शराब के नशे में लोटते नजर आए. हालत ऐसे थे कि वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे. यह सब घटना जिले के सबसे बड़े कार्यालय हुआ, जहां अन्य तमाम कार्यालयों और विभागों को आदेश मिलता है. उस कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी शराब के नशे में चूर मिले. कलेक्टर साखा कक्ष में कर्मचारी टेबल के नीचे जमीन पर पड़ा रहा. जिसके अगल बगल बाकी कर्मचारी अपना काम कर रहे गुरुवार को सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ कर्मचारी और भृत्य पद में पदस्थ कर्मचारी शराब के नशे में मदहोश मिले. भृत्य कलेक्टर साखा कक्ष में टेबल के पास पड़ा मिला. सरकारी दफ्तर में दोनों का घंटों तक हाईबोल्टेज ड्रामा चलता रहा. ड्रामा करने के बाद दोनों कार्यालय में ही सो गए डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान और अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भृत्य को उठाया, फिर चेयर में बैठा दिया. उसके बाद उसे संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया. तब जाकर सरकारी दफ्तर का माहौल शांत हुआ


