चित्रकूट

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत, 12 घायल

चित्रकूट न्यूज़ राजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरधुवा गांव के दर्जन भर श्रद्धालु गांव में नवरात्र में देवी प्रतिमा स्थापित करने के लिए बुधवार को पिकअप गाड़ी में बैठकर मूर्ति लेने जा रहे थे. तिवारी पुरवा के समीप पुलिया में संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गई. जिससे गाड़ी में सवार श्रद्धालु सरधुवा निवासी ज्वाला (32) पुत्र छोटेलाल पटवा की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही गाड़ी में सवार ज्वाला का पुत्र सुमित भी घायल हो गया. इसके अलावा धर्मदास, राम कुमार, जाकिर, अनिल कुमार, कंधई, शिवओम, सुरेश, भोल्ला, सुमित कुमार, जगदीश व राजा घायल हो गए पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर धर्मदास, राजकुमार व जाकिर को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद से मृतक ज्वाला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!