रायपुरछत्तीसगढ

04 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करते पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी गांजा तस्करी करते मध्य-प्रदेश के 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम सोनी, अमित सिंह पटेल, रोहित सिंह पटेल एवं उत्तम सिंह पटेल निवासी रींवा (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 220 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 240/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :-

01. शुभम सोनी पिता सूरसरी प्रसाद सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुर थाना बिछिया जिला रींवा (म.प्र.)।

02. अमित सिंह पटेल पिता दिनेश सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी घटेहा थाना जनेह जिला रींवा (म.प्र.)।

03. रोहित सिंह पटेल पिता संगम लाल सिंह पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मलपार थाना सोहागी जिला रींवा (म.प्र.)।

04. उत्तम सिंह पटेल पिता बलराम सिंह पटेल उम्र 22 वर्ष सा. कनपुरा थाना जवां जिला रींवा (म.प्र.)। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. संतोष सिंह, शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, संतोष दुबे, मार्तण्ड सिंह, आर. विजय पटेल, घनश्याम साहू, संतोष सिन्हा, संदीप सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष राजपूत तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम, प्र.आर.कोपेश्वर पटेल एवं आर. कमर आलम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!