रायपुरछत्तीसगढ

सोशल मीडिया के माध्यम से विडियो प्रसारित कर दशहत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता  :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में मोहन यादव नामक व्यक्ति द्वारा अपने पास रखें कट्टा को दिखाते हुए तथा एक विडियो में मोहन यादव द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर एक अन्य लड़के के साथ मारपीट करते हुए रोहित यादव नाम के इंस्टाग्राम आई.डी. से वीडियो प्रसारित कर दहशत फैलाया जा रहा था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट गिरीश तिवारी को दोनों आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मोहन यादव एवं शुभम यादव की पतासाजी करते हुए दोनों को पकड़ कर 01 नग कट्टा व चाकू जप्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपी मोहन यादव द्वारा कट्टा को उत्तर प्रदेश से लाना बताया गया है। आरोपी मोहन यादव एवं शुभम यादव को गिरफ्तार कर दोनों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी :-

01. मोहन यादव पिता भरत प्रसाद यादव उम्र 18 साल निवासी फूल चैक काली मंदिर के पास जोरापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

02. शुभम यादव पिता डेमू चंद यादव उम्र 19 साल निवासी जोरापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!