डोंगरगढ़राजनांदगांव

डोंगरगढ़ के राधिका लॉज में मिली आई एन एच संवाददाता की लाश

बिग ब्रेकिंग
संवाददाता :- सागर पत्र रायपुर
डोंगरगढ़,न्यूज़ धमाका:- संतोष छाबड़िया पिता भागचंद छाबड़िया उम्र 37 वर्ष निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड नं 16 तिल्दा रायपुर ने धर्मनगरी डोंगरगढ़ के राधिका लाज के रूम नंबर 15 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त व्यक्ति ने फंखे में गमछा बांधकर झूल गया और बताया जा रहा है कि संतोष छाबड़िया तिल्दा रायपुर में आई एन एच न्यूज चैनल का संवाददाता है।

यह 1 जुलाई से घर से निकला था रायपुर हरिभूमि आफिस के लिए 60 हजार रूपए जमा करने लेकिन किसी कारणवश नही पहुंचे और रात को 9 बजे इनका दोनो नंबर बंद हो गया इसके बाद आज सुबह साढ़े 11 बजे राधिका लाज पहुंचा और दोपहर को खाना खाने गया तथा उसके बाद अपनी ईह लीला समाप्त कर ली लाज संचालक ने जब शाम 4.30 बजे दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस थाना जाकर सूचना दी और पुलिस की मौजदूगी में ताला तोड़कर देखा तो पंखे पर झूलती लाश नजर आई।

पंचनामा तैयार कर शव को लाज के रूम में ही सील किया गया। शव के पास से दो मोबाईल एक की पैड एवं एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ है लेकिन किसी प्रकार का सोसाईड नोट नही मिला है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!