छतीसगढ़डोंगरगढ़

डोंगरगढ़: खुलेआम गौ मांस पकाते पकड़े गए आरोपी, हिन्दू संगठनों ने पुलिस के हवाले किया

गौ मांस पकाते पकड़े गए आरोपी

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका – राजनांदगांव, छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ से खुलेआम गौ मांस पकाने का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सूचना पाकर दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। यह बीते कुछ दिनों में ऐसी दूसरी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों और संगठनों में भारी आक्रोश पैदा किया है।

सूचना के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग खुलेआम गौ मांस पका रहे थे। बजरंग दल के नगर संयोजक रिषभ डकहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों का कहना है कि यह घटना थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्त और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। कई महीनों से डोंगरगढ़ में गौ मांस की अवैध गतिविधियां लगातार जारी हैं।

बजरंग दल के रिषभ डकहा ने कहा, “धर्म नगरी में गौ माता के नाम पर ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। हमें सूचना मिली तो हम मौके पर गए और आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। लेकिन सवाल यह है कि पुलिस की गश्त कहां है और प्रशासन मौन क्यों है।”

हिन्दू संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और ढुलमुल रवैये पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब भी कोई आपराधिक गतिविधि सामने आती है, पुलिस की लेटलतीफी और निष्क्रियता साफ दिखाई देती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!