रायपुरछत्तीसगढ

युवराज खुद को रोक नहीं पाए,झील देखकर लिया बोटिंग का मजा

रायपुर,न्यूज धमाका:- रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। इसमें इंडिया लीजेंड्स की तरफ से युवराज, सचिन तेंदुलकर, बद्रीनाथ, नमन ओझा जैसे खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे । मगर इससे पहले युवराज सिंह ने रायपुर में जी भर के मस्ती की।

खिलाड़ियों के ठहरने का बंदोबस्त मेफेयर लेक रिजॉर्ट में किया गया है । झील देखकर बोटिंग करने से युवराज खुद को रोक नहीं सके । बद्रीनाथ के साथ वह निकल पड़े बोटिंग करने। इसके बाद उन्होंने झील में बद्रीनाथ के साथ अतरंगी वीडियोस भी बनाए। अवतार इफेक्ट के साथ बद्रीनाथ के साथ फनी फेस बनाकर युवराज मस्ती करते नजर आए ।

युवराज सिंह ने गोल्फ भी खेला। जिम में पसीना बहाया और प्रैक्टिस के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ रायपुर के मैदान में ही बल्ला भी घुमाया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!