कोरबाछत्तीसगढ

शिक्षिका के पति का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला, देखने लोगों की उमड़ पड़ी भीड़

कोरबा,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और शव को फंदे से उतारा।

पुलिस को देख आस-पास के लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। मामला रामपुर थाना का क्षेत्र का है। मिली मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरबा जिले के गोकुल नगर क्षेत्र के एमआईजी आवास संख्या 22 में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

आर एस एस नगर में दुकान का संचालन करने वाले विवेक तंबोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 1 वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी कोरबा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। विवेक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी जल्द ही आम हो गई और इलाके में फैल गई।

रामपुर पुलिस चौकी ने बताया कि, विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है। इसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इस घटना के पीछे असली कारण क्या हो हैं फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!